हरदोई: पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अधेड़ की मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। लेकिन इससे पहले ही वहां पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में लिया। अधेड़ की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ऐसा किया। बताते हैं कि शाहाबाद कोतवाली के सुहागपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र की …

हरदोई। अधेड़ की मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। लेकिन इससे पहले ही वहां पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में लिया। अधेड़ की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ऐसा किया। बताते हैं कि शाहाबाद कोतवाली के सुहागपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र की रविवार को मौत हो गई थी।

सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को गर्रा नदी के किनारे ले जाया गया। इधर राजेंद्र की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए पति के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, इस पर अंतिम संस्कार करने से पहले वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया। इस बारे में बताया गया है कि शनिवार को पड़ोस की विनीता पत्नी शेर सिंह के साथ राजेंद्र का झगड़ा हुआ था।

इसी के चलते राजकुमारी को शंका थी कि उसके पति के साथ कोई अनहोनी हुई, इसी लिए उसने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस बारे में एसएचओ शाहाबाद एसके मिश्रा का कहना है कि राजेंद्र की मौत बीमारी से हुई थी। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : पिता के अंतिम संस्कार में गया था किराना व्यापारी, चोरों ने 20 लाख की चोरी को दिया अंजाम

संबंधित समाचार