बरेली: 300 बेड अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी, शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयार कर रहे रूपरेखा
बरेली, अमृत विचार। जिले का 300 बेड अस्पताल हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया गया है। यहां जल्द से जल्द मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए शासन गंभीर है। अब स्वास्थ्य विभाग यहां मरीजों को ओपीडी का लाभ देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2016 …
बरेली, अमृत विचार। जिले का 300 बेड अस्पताल हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया गया है। यहां जल्द से जल्द मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए शासन गंभीर है। अब स्वास्थ्य विभाग यहां मरीजों को ओपीडी का लाभ देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2016 में जब 300 बेड अस्पताल का निर्माण पूर्ण हुआ था तो यहां जिला अस्पताल को शिफ्ट किया जाना था लेकिन हस्तांतरण न होने के चलते ऐसा नहीं किया जा सका। इसके बाद कोविड की दस्तक हुई तो अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। अब जबकि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है ऐसे में जो सहमति बन रही है उसके मुताबिक अस्पताल के जिस एरिया में कोरोना फ्लू कार्नर संचालित हो रहा है वहां ओपीडी शुरु की जाएगी। धीरे-धीरे अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
अस्पताल का भू-तल हस्तांतरित कर लिया गया है। शेष परिसर भी इस सप्ताह के अंत तक हस्तांतरित कर लिया जाएगा। जिसके बाद यहां ओपीडी संचालन करने पर जोर है। कार्य योजना भी तैयार की जा रही है।- डॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ
ये भी पढ़ें- बरेली: विकासखंड मझगवां और बिथरी चैनपुर में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन
