रामपुर : आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, भैंस-बकरी चोरी समेत दस मामलों में आरोप तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। नगर विधायक आजम खां की मुश्किलें कम होने के बजाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को डूंगरपुर और यतीमखाने से जुड़े मामलों में सुनवाई के दौरान आजम खां, पूर्व पालिका चेयरमैन अजहर खां सहित कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने आजम खां पर दस मामलों में आरोप तय …

रामपुर,अमृत विचार। नगर विधायक आजम खां की मुश्किलें कम होने के बजाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को डूंगरपुर और यतीमखाने से जुड़े मामलों में सुनवाई के दौरान आजम खां, पूर्व पालिका चेयरमैन अजहर खां सहित कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने आजम खां पर दस मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। उन पर भैंस चोरी, बकरी चोरी, पाजेब चोरी के साथ ही लूटपाट व डकैती व मारपीट के मामले में आरोप तय किए गए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। इन मामलों में गवाहों को तलब किया गया है। आजम के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां और मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू पर भी आरोप तय हुए हैं।

गौरतलब है कि सपा सरकार में रहते आजम खां ने यतीमखाना बस्ती को अक्तूबर 2016 में और डूंगरपुर बस्ती को फरवरी 2016 में बलपूर्वक खाली कराया था। इस दौरान लोगों से मारपीट और लूटपाट के आरोप लगे थे। भाजपा सरकार आने के बाद 2019 में लोगों ने केस दर्ज कराए थे। गंज और कोतवाली थाने में 24 मुकदमें दर्ज हुए थे।

इन मामलों में सपा के शहर विधायक आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेद्र गोयल, रिटायर्ड सीओ आले हसन को आरोपी बनाया गया था। सोमवार को इनसे जुड़े दस मामलों में सुनवाई हुई। जिसमें सपा के शहर विधायक आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल व ठेकेदार इस्लाम कोर्ट में हाजिर हुए। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों की मौजूदगी में यतमखाना बस्ती के चार और डूंगरपुर के छह मामलों में आरोप तय कर दिए गए हैं। अगली सुनवाई 29 जुलाई को तय की गई है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : नकली खाद बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार