हरदोई: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
हरदोई। कमरे के अंदर फांसी पर लटक रहा शव देख कर समूचे घर में कोहराम मच गया। कोतवाली शहर के मोहल्ला नबीपुरवा में सोमवार को हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला नबीपुरवा निवासी …
हरदोई। कमरे के अंदर फांसी पर लटक रहा शव देख कर समूचे घर में कोहराम मच गया। कोतवाली शहर के मोहल्ला नबीपुरवा में सोमवार को हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला नबीपुरवा निवासी अमित कश्यप की पत्नी नेहा का शव सोमवार को घर के कमरें में फांसी पर लटका हुआ देखा गया।
बताते हैं कि उस वक्त घर कोई और नहीं था।अमित काम-धंधे से घर वापस लौटा तो उसने वहां पत्नी नेहा का शव देखा, इसका पता होते ही वहां आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे। इधर नेहा के पिता उमाशंकर निवासी राधा नगर को जब इस बारे में पता चला तो उमाशंकर के अलावा सभी मायके वाले रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े।
इस मामले में उमाशंकर ने अपनी बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय का कहना है कि दहेज़ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में ले लिया।वही मोहल्ले वाले आपस में तमाम तरह की बातें कर रहें हैं। जबकि नेहा के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की। उसने किस मजबूरी के चलते इस तरह का कदम उठाया ? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर की जमानत अर्जी खारिज
