County Championship 2022 : इंग्लैंड में फिर बरपा भारत के तूफानी गेंदबाज नवदीप सैनी का कहर, दो गेंदों पर लिए दो विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनचेस्टर। भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कैंट की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप मैच में लैंकाशायर काउंटी क्रिकेट के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले दिन 45 रन देकर तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के कारण पहले दिन केवल 34.2 ओवर का खेल ही हो पाया। सैनी ने 11 ओवर के और 45 रन …

मैनचेस्टर। भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कैंट की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप मैच में लैंकाशायर काउंटी क्रिकेट के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले दिन 45 रन देकर तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के कारण पहले दिन केवल 34.2 ओवर का खेल ही हो पाया। सैनी ने 11 ओवर के और 45 रन देकर तीन विकेट लिए। लंकाशर ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 112 रन बनाए थे।

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर छह रन जबकि कप्तान स्टीवन क्राफ्ट 21 रन बनाकर खेल रहे थे। सैनी ने सलामी बल्लेबाज ल्यूक वेल्स (35), कीटन जेनिंग्स और रॉब जोंस के विकेट लिए। जोंस को सैनी ने पहली गेंद पर पगबाधा आउट किया। सैनी ने पांचवी और छठी गेंद पर विकेट लिए, लेकिन क्राफ्ट ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी। जहां तक भारतीय टीम का सवाल है तो सैनी अभी टीम से बाहर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के शुरू में बर्मिंघम में हुए पांचवें टेस्ट मैच से पहले वह नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के साथ थे।

टी-20 में ले चुके हैं 13 विकेट
भारत की तरफ से अगस्त 2019 में टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 29 वर्षीय सैनी अभी तक प्रत्येक पर प्रारूप में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह कैंट की वारविकशर के खिलाफ 177 रन की जीत में सात विकेट लिए थे। इनमें पहली पारी में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं।

दो गेंदों पर दो विकेट लिए
टीम इंडिया से बाहर चल रहे नवदीप सैनी ने काउंटी में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन-एक के मैच में केंट की तरफ से खेलते हुए लंकाशायर के खिलाफ मैच में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने लंकाशायर के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

 

ये भी पढ़ें : ENG W vs SA W : इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने किया क्लीन स्वीप, दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 38 रन से हराया

संबंधित समाचार