सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, विजय चौक पर विरोध में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी दूसरी बार पूछताछ कर रही है। इस बीच, कांग्रेस की तरफ से इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी भी उन सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। …

नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी दूसरी बार पूछताछ कर रही है। इस बीच, कांग्रेस की तरफ से इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी भी उन सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। सांसदों को राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने से रोक दिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला तथा वे राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया। इसके बाद इन नेताओं ने वहां धरना दिया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल को भी हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को विजय चौक पर रोक दिया। हमें राष्ट्रपति भवन जाने से रोक दिया गया। जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। अब हम पुलिस बस में हैं, सिर्फ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जानते हैं कि हमें कहां ले जाया जा रहा है।’’ इससे पहले, कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन में बैठक कर सोनिया से पूछताछ के विरोध से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की। सोनिया मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं।

ईडी ने इससे पहले ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष से दो घंटे तक पूछताछ की थी। कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे देश में शक्ति प्रदर्शन किया था। पार्टी के कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं

 

यह भी पढ़ें- आज फिर ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, नेशनल हेराल्ड केस में होगा सवाल-जवाब

संबंधित समाचार