मुरादाबाद : पुरानी किताबों से पढ़ने को नौनिहाल मजबूर, BSA बोले- नई किताबें जल्द होंगी उपलब्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1408 स्कूलों में पढ़ने वाले 2.05 लाख बच्चों को अब तक नई किताबें नहीं मिल पाई हैं। कुछ बच्चों को तो पुरानी किताबें मिल गई हैं, लेकिन बाद में प्रवेश लेने वाले अधिकांश छात्र-छात्राओं के बैग किताबों से खाली हैं। जबकि नए सत्र में करीब चार महीने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1408 स्कूलों में पढ़ने वाले 2.05 लाख बच्चों को अब तक नई किताबें नहीं मिल पाई हैं। कुछ बच्चों को तो पुरानी किताबें मिल गई हैं, लेकिन बाद में प्रवेश लेने वाले अधिकांश छात्र-छात्राओं के बैग किताबों से खाली हैं। जबकि नए सत्र में करीब चार महीने बीतने को हैं।

एक अप्रैल से इन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन अब तक इनमें पढ़ने वाले दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को नई किताबें विभाग व शासन स्तर से नहीं मिल पाईं। किताबों के मुद्रण और प्रकाशन में देरी को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी कर पिछले सत्र के छात्रों से उनकी किताबें लेकर नये सत्र के बच्चों को देने के लिए कहा था।

इसका पालन भी शिक्षाधिकारियों ने कराया, लेकिन पिछले बार से इस बार छात्र संख्या अधिक होने के चलते और प्रवेश लेने वाले बच्च बिना किताब के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालांकि इसके लिए पूरा सिस्टम ही जिम्मेदार है। पहली बार ऐसा हुआ है जब विभाग के महानिदेशक ने खुद पुरानी किताबें छात्रों से लेकर नये सत्र के बच्चों को बांटने का आदेश दिया है। चंद किताबें आई हैं तो संख्या कम होने से उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नहीं भेजा गया है। सत्यापन के बाद ही यह किताबें खंड शिक्षाधिकारियों की निगरानी में संसाधन केंद्रों से स्कूलों में भेजी जाएंगी।

‘नई किताबें जल्द उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र ‘
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह का कहना है कि नई किताबें जल्द उपलब्ध होंगी। इसके लिए पत्र लिखा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में पुरानी किताबें ली गईं थी, जिनका वितरण भी करा दिया गया है। छात्र संख्या बढ़ने के चलते किताबें कम पड़ रही हैं, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

ये भी पढ़े : मुरादाबाद : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

संबंधित समाचार