बहराइच: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी की हुई संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला घसियारी पुरा में किराए पर रह रहे ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में काम कर रहे कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसी के पत्र पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अंबेडकर नगर जनपद के कनकी पट्टी …

बहराइच। शहर के मोहल्ला घसियारी पुरा में किराए पर रह रहे ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में काम कर रहे कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसी के पत्र पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

अंबेडकर नगर जनपद के कनकी पट्टी बहोरिकपुर गांव निवासी पवन कुमार (44) राम स्वरूप बहराइच में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में अधीनस्थ कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह कोतवाली देहात के मोहल्ला घसियारी पुरा में कुसुम पत्नी सूर्य प्रकाश के मकान में किराए पर रहते थे।

सोमवार शाम को पड़ोसी मनोज कुमार ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग तहरीर देंगे, उस हिसाब से कार्यवाई की जायेगी।

पढ़ें-सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों को सरकार से मिल सकती है 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी

संबंधित समाचार