ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जियामात्तेई पहुंचे कीव, यूक्रेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्वाटेमाला। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ऐलेजैंड्रो जियामात्तेई सोमवार को यूक्रेन पहुंचे और उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। जियामात्तेई ने यूक्रेन की राजधानी कीव में जेलेंस्की से भेंट की। वह यूक्रेन की यात्रा करने वाले पहले लातिन अमेरिकी राष्ट्रपति बन गये हैं। कई लातिन अमेरिकी नेताओं ने यूक्रेन पर रूसी …

ग्वाटेमाला। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ऐलेजैंड्रो जियामात्तेई सोमवार को यूक्रेन पहुंचे और उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। जियामात्तेई ने यूक्रेन की राजधानी कीव में जेलेंस्की से भेंट की। वह यूक्रेन की यात्रा करने वाले पहले लातिन अमेरिकी राष्ट्रपति बन गये हैं।

Image

कई लातिन अमेरिकी नेताओं ने यूक्रेन पर रूसी हमले पर कोई रुख अपनाने से परहेज किया है। ऐसा संभवत: रूस के साथ इन देशों के दशकों पुराने रिश्ते के कारण हुआ है। जियामात्तेई ने जेलेंस्की के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम यूक्रेन के लोगों के साथ डटकर खड़े हैं, जिन्होंने साहस के साथ प्रतिरोध किया है। जबतक लोगों की जान जाती रहेगी, हम अपनी आवाज नहीं दबा सकते।’’

Image

उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट करने दें कि इस संघर्ष के प्रारंभ से ही ग्वाटेमाला ने अपनी आवाज उठायी है। हम हमेशा अपनी बातों पर कायम हैं। ग्वाटेमाला न तो चुप है और न चुप रहेगा।’’ जेलेंस्की ने रूस पर पाबंदियां लगाये जाने का तथा युद्ध अपराध को लेकर अंतरराष्ट्रीय अधिकरण में ग्वाटेमाला द्वारा समर्थन करने पर जियामात्तेई को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय में 107 दिनों के बाद शुरू हुआ कामकाज

संबंधित समाचार