लखनऊ : ऐशबाग के इस इलाके में 100 से अधिक मकानों को एलडीए ने बताया अवैध, डिप्टी सीएम से गुहार लगाने पहुंचे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आज दर्जनों लोगों ने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। यह सभी लोग ऐशबाग के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इन सभी लोगों का घर गिराये जाने के आदेश दिये गये हैं। नोटिस लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से …

लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आज दर्जनों लोगों ने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। यह सभी लोग ऐशबाग के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इन सभी लोगों का घर गिराये जाने के आदेश दिये गये हैं। नोटिस लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से जारी हुई है।

दरअसल,एलडीए ने ऐशबाग स्थित चित्ता खेड़ा के 100 से अधिक मकानों को अवैध करार देते हुये नोटिस जारी किया है। जिसके बाद उस इलाके में रहने वालों को मकान गिराये जाने का डर सताने लगा है।

बताया जा रहा है कि जिन मकानों को गिराने की नोटिस जारी हुई है। वह पूरा इलाका उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। यही कारण हैं कि मकान बचाने के लिए लोगों ने उप मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

यह है मामला
ऐशबाग के चित्ता खेड़ा में जिस जगह पर बने मकानों को गिराने की नोटिस एलडीए ने जारी की है वह जमीन एक ट्रस्ट की बतायी जा रही है।

इस क्षेत्र में कई ऐसे मकान है, जिनमें गरीब परिवार रहते हैं,जिनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह भी नहीं है। यही कारण है कि यहां के रहने वाले लोग उप मुख्यमंत्री से रहम की आस लगाये बैठे हैं।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: जिले के छह महाविद्यालयों से 25 प्राध्यापकों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार