गोरखपुर : डीएम-एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से कावंड़ियों पर बरसाए फूल, सीएम ने दिए हैं निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार । सीएम योगी के निर्देश पर आज जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़हलगंज स्थित सरयू नदी से जल भरकर पिपराइच समेत अन्य शिव मंदिरों पर आने वाले कावंड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया। बता दें कि प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को हिदायत दिये है कि कांवड़ियों …

गोरखपुर, अमृत विचार । सीएम योगी के निर्देश पर आज जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़हलगंज स्थित सरयू नदी से जल भरकर पिपराइच समेत अन्य शिव मंदिरों पर आने वाले कावंड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया।

बता दें कि प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को हिदायत दिये है कि कांवड़ियों को रास्ते में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो और उनपर पुष्पवर्षा की जाय। इसी क्रम में आज एडीजी जोन अखिल कुमार जनपद के आला अधिकारियों डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी को शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए सर्किट हाउस के हेलीपैड से रवाना किया।

मंगलवार को डीएम कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कृष्ण बिश्नोई ने सर्किट हाउस पर बनाए गए हेलीपैड से उड़ान भरकर गोरखनाथ मंदिर, पिपराइच स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर व बड़हलगंज सरयू नदी से जल भरकर चलने वाले कावड़ियों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।आसमान से किये जा रहे पुष्पवर्षा से स्वागत होने पर कावड़ियों ने प्रफुल्लित हो कर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ और अधिकारियों को बधाई दिया।

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होने के बाद कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वयं के ऊपर फूल गिरने से कांवड़िये उत्साह में डुब गए और आस्था के संगम में डुबकी लगाते हर-हर महादेव के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। पुष्प वर्षा के बाद कांवड़ियों ने प्रशासन की जमकर तारीफ की और आभार जताया।

यह भी पढ़ें –बहराइच : मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विधायक ने दिए सफलता के टिप्स

संबंधित समाचार