अयोध्या : सांसद ने ऊर्जा संरक्षण का समझाया महत्व, जन सहभागिता बढ़ाने की कही बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जन सहभागिता से ही ऊर्जा का संरक्षण संभव है। बिना लोगों के सहयोग से ऊर्जा के क्षेत्र में तरक्की नहीं की जा सकती है। केन्द्र और प्रदेश सरकार उर्जा क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं चला रही है जिनका पात्रों तक पहुंचना आवश्यक है। यह बात मंगलवार को यहां मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू …

अयोध्या, अमृत विचार। जन सहभागिता से ही ऊर्जा का संरक्षण संभव है। बिना लोगों के सहयोग से ऊर्जा के क्षेत्र में तरक्की नहीं की जा सकती है। केन्द्र और प्रदेश सरकार उर्जा क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं चला रही है जिनका पात्रों तक पहुंचना आवश्यक है।

यह बात मंगलवार को यहां मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बिजली महोत्सव में कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में जितने भी योजनाएं संचालित हैं उनको लेकर ईमानदारी से समयबद्ध ढंग से क्रियान्वयन करें। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्रों को उनके पत्र सौंपे।

नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में ऊर्जा बचत की बहुत आवश्यकता है ताकि भविष्य को बेहतर किया जा सके। इस अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी डॉक्यूमेंट्री के जरिए दी गई। ऊर्जा मंत्रालय द्वारा उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को बिजली बचाने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा सरकार की ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया।

डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से वन नेशन वन ग्रेड, अक्षय ऊर्जा क्षमता निर्माण, एनटीपीसी की क्षमता विस्तार को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों से जुड़ी दी गई जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें –बरेली: मंकीपॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया गया वार्ड, विदेशों से लौटे 547 लोग भी ट्रेस

संबंधित समाचार