बरेली: दो दिन में मूल दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिम्मेदार- डीडी पंचायत
बरेली, अमृत विचार। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सोशल ऑडिट के लंबित प्रकरण के निस्तारण के संबंध में उप निदेशक पंचायत ( डीडी पंचायत ) की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ऑडिटर ने आपत्तियों का मिलान किया। कई पंचायत सचिवों की ओर से अधूरे दस्तावेज लाए गए थे, जिस पर उप निदेशक पंचायत ने …
बरेली, अमृत विचार। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सोशल ऑडिट के लंबित प्रकरण के निस्तारण के संबंध में उप निदेशक पंचायत ( डीडी पंचायत ) की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ऑडिटर ने आपत्तियों का मिलान किया। कई पंचायत सचिवों की ओर से अधूरे दस्तावेज लाए गए थे, जिस पर उप निदेशक पंचायत ने फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर पूरे दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
वर्ष 2013-14 व 2015-16 में हुए सोशल ऑडिट के कई लंबित प्रकरण हैं। पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत की लापरवाही के चलते यह प्रकरण लंबित चले आ रहे हैं। मंगलवार को उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने ऑडिटर धर्मेंद्र सिन्हा व गुरुदेव सिंह ने दस्तावेजों का मिलान कराया।
इसमें कई खामियां मिलीं, करीब 25 पंचायत सचिव अधूरे दस्तावेज लेकर आए थे, जिन्हें हिदायत दी गई कि वह दो दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि आपत्तियों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जो पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, एडीआरओ रिजवान अहमद मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: मानवता हुई शर्मसार, रोड नंबर पांच पर फेंका भ्रूण, जमकर हंगामा
