रामपुर: गांधी समाधि पर शव रखकर लगाया जाम, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। हरजीपुर में दूधिया रमेश यादव की जमीन विवाद में हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम कराके ला रहे परिजनों ने गांधी समाधि पर हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों को फांसी दो घरों पर बुलडोजर चलवाओ। प्रशासन और पुलिस ने बमुश्किल परिजनों …

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। हरजीपुर में दूधिया रमेश यादव की जमीन विवाद में हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम कराके ला रहे परिजनों ने गांधी समाधि पर हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों को फांसी दो घरों पर बुलडोजर चलवाओ। प्रशासन और पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया और बुलडोजर चलाने का आश्वासन दिया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का दाह संस्कार करने की चेतावनी दी है।

हरजीपुर में रमेश दूधिया की हत्या के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराके शव को लेकर घर की और चल दिए, लेकिन अचानक से गांधी समाधि के पास शव को नीचे रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ केमरी, एसडीएम सदर मनीष मीणा, सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी, शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी के अलावा एसओ शहजादनगर और अन्य पुलिस कर्मी तैनात रहे। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहीं। इससे लोगों को काफी को काफी परेशानियां आई। पीड़ितों का कहना था कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलने के साथ ही उनको फांसी दी जाए। सीओ केमरी ओमकार नाथ शर्मा के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। लेकिन परिजनों ने अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। कहना है कि आरोपी गिरफ्तार हों और घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराने के बाद भी शव का दाह संस्कार करेंगे। इससे अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।

15 साल पहले खरीदी जमीन ने लेली रमेश की जान
रमेश पेशे से दूध बांटने का काम करता था। रमेश ने 15 साल पूर्व गांव के ही कल्लू से जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद से ही जमीन पर गांव के पूरन का कब्जा था। बताया जा रहा है। कि रमेश द्वारा खरीदी गई जमीन पर पूरन कब्जा नहीं करने दे रहा था। जिसके चलते पूरन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते दिन मंगलवार की सुबह से ही रमेश को ठिकाने लगाने का मन बना लिया और धारधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी पूरन का पहले भी कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद
शहजादनगर थाना क्षेत्र के हरजीपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई घटना में एक दूध बांटने वाले युवक की मौत गई है। जिसमें आरोपी पूरन ने युवक व उसके परिजनों पर हमला करने में पांच लोग घायल व एक युवक की मौत हो गई है। आरोपी पूरन का पहले से ही कई थानों में अपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। ग्रामीणों का कहना है। कि आरोपी पूरन दबंग किस्म का है जोकि आए दिन गांव में मारपीट व झगड़े करता रहता है।

इन लोगों पर हुआ मुकदमा
पूरन, धर्मपाल,पुष्पेंद्र, कुलदीप, राजा, यशपाल, सुनील नामजद हुए हैं जबकि धाराएं 147,148,149,324,307,302,34

जमीन के विवाद के लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमे एक की हत्या कर दी। परिजनों ने देर शाम को शव गांधी समाधि के पास शव रखकर जाम लगा दिया था। आश्वासन के बाद शव को परिजन ले गए। इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओमकार नाथ शर्मा, सीओ केमरी

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत का एक स्कूल ऐसा भी जहां ट्रेन की बोगी मे पढ़ते हैं बच्चे

संबंधित समाचार