लखनऊ : सीडीआर में छिपा राज, पुलिस रिपोर्ट का कर रही इंतजार
लखनऊ। भागीरथी अपार्टमेंट में मेदांता अस्पताल की नर्स की मंगलवार को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पीएम रिपोर्ट में नर्स की मौत की पुष्टि शॉक और ब्रेन हैम्रेज से हुई है। हालांकि सीडीआर रिपोर्ट पर पुलिस की निगाहें टिकी हुई हैं। असल में सीसीटीवी फुटेज में नर्स मोबाइल पर किसी से बात करती …
लखनऊ। भागीरथी अपार्टमेंट में मेदांता अस्पताल की नर्स की मंगलवार को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पीएम रिपोर्ट में नर्स की मौत की पुष्टि शॉक और ब्रेन हैम्रेज से हुई है। हालांकि सीडीआर रिपोर्ट पर पुलिस की निगाहें टिकी हुई हैं। असल में सीसीटीवी फुटेज में नर्स मोबाइल पर किसी से बात करती हुई आपार्टमेंट के 14वें फ्लोर पर जाती दिखाई पड़ी थी। फिलहाल पुलिस को नर्स के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट नहीं मिली है। जिस वजह से पुलिस रिपोर्ट आने के इंतजार में बैठी है। हालांकि इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहें है। जोकि पुलिस के लिए रहस्य भी है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कवायद में जुटी है।
आपको बता दें कि नर्स की पीएम रिपोर्ट को देखकर पुलिस भी हैरत में हैं। इस संबन्ध में सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि मृतका के शरीर पर मारपीट या फिर गहरे जख्म के निशान नहीं मिले है। उसकी मौत बिल्डिंग से नीचे गिरने के बाद हुई है। नीचे गिरने की वजह से नर्स के पीछे हिस्से में चोट और पैर की हड्डियां कई जगह से टूटी गई है।
बता दें कि नर्स ने कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स की नौकरी ज्याइंन की थी। अस्पताल से महज दो किलो मीटर की दूसरी पर पुलिस ने भागीरथी अपार्टमेंट से उसकी लाश बरादम की है। हालांकि, मृतका के परिजन प्रेस-प्रसंग या फिर किसी प्रकार की प्रताड़ना से अंजान है। उधर पुलिस मेंदाता अस्पताल के भी सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है और नर्स के सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि अपार्टमेंट की 14वीं फ्लोर पर नर्स की चप्पलें मिली है। जबकि उस फ्लोर में अबतक कोई फ्लैट बिका ही नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 11:52 बजे नर्स टॉवर-8 की लिफ्ट से 12वें तल तक गई और तब वह फोन पर बात कर रही थी।
12वीं फ्लोर पर वह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए लिफ्ट से बाहर निकली और दोबारा लिफ्ट में जाकर 14वें फ्लोर पर पहुंची। 14वें तल पर पहुंचने के काफी देर बाद उसके गिरने की आवाज आई। सवाल यह है कि अगर नर्स ने आत्महत्या की तो भला वो चप्पलें उतार कर क्यों छलांग लगाएगी। कई बिंदुओं पर जांच करने अंदाजा लगाया जा रहा है घटना के वक्त नर्स के साथ 14वें फ्लोर को कोई दूसरा भी मौजूदा था। जिससे नर्स मिलने आई थी। फिलहाल पुलिस नर्स के मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें :- कानपुर: नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस को दोस्त की तलाश, डायरी से हुआ ये खुलासा
