लखनऊ : वेश्यालय चलाने वाला मेघालय का भाजपा उपाध्यक्ष यूपी में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में फरार चल रहे मेघालय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इकाई उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक को हापुड़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मराक फार्महाउस पर छापेमारी के बाद शनिवार से ही फरार चल रहा था। जिसकी …

लखनऊ। फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में फरार चल रहे मेघालय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इकाई उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक को हापुड़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मराक फार्महाउस पर छापेमारी के बाद शनिवार से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने दूसरे प्रदेशों में भी उसका फोटो भेज कर मदद मांगी थी।

मेघालय पुलिस ने यूपी समेत कई प्रदेशों में आरोपी की फोटो जारी कर मदद मांगी थी। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सीआरपी टोल प्लाजा के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बर्नार्ड एन मराक अपनी कार से टोल प्लाजा की तरफ आ रहा है।

मराक टीम को देखते ही कार वापस मोड़ कर भागने की कोशिश कर ही रहा था कि पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बर्नार्ड एन मराक बताया। यूपी पुलिस ने मेघायल पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। मेघायल पुलिस देर रात तक हापुड़ पहुंचकर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघायल जाएगी। बता दें कि एक दिन पहले ही तूरा कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी किया था।

किसी के विरूद्ध लुकआउट नोटिस इसलिए जारी किया जाता है, जिससे वह देश छोड़कर न भाग पाए। शनिवार को वेस्ट गारो हिल्स जिले की पुलिस ने दावा किया था कि उसने बर्नार्ड की एक बिल्डिंग में छापा मारा। इस दौरान पांच बच्चों को बचाया गया जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल थी। इसके अलावा 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में हापुड़ के सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मेघालय पुलिस ने आरोपी की फोटो शेयर कर प्रदेश पुलिस से मदद मांगी थी। इसी बीच मेघालय पुलिस ने सूचना दी कि आरोपी उप्र के हापुड़ में अपनी कार से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस की टीम सीआरपी टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, कि आरोपी पुलिस को देख भागने की कोशिश में था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: संपत्ति के लिए बेटी ने लगाया था वैश्यावृत्ति कराने का आरेाप

संबंधित समाचार