आज का राशिफल। 27 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। यात्राओं से आपको लाभ होगा। आपमें सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें। वृष आज परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका …

मेष

आज अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। यात्राओं से आपको लाभ होगा। आपमें सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।

वृष

आज परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी मामले में विजय होने की संभावना है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिए। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की लोग आलोचना कर सकते हैं।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तुष्ट रहेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनायेंगे। आपको नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे वे आपको प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

आज करियर के मामले में मित्रों से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। लवमेट के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। अपने गुस्से को नियन्त्रित करके शान्ति से काम लें।

कन्या

अाज निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर विवाह आदि से जुड़े गंभीर विषयों पर चिंतन कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला

आज प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट केस में आपको विजय मिल सकती है। पहले की गई मेहनत आज सुखद परिणाम दे सकती है। छात्र पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में आपको व्यापक बदलाव करना पड़ सकता है। घर में अचानक अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है। धर्म के प्रति अनास्था का भाव न रखें। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी।

धनु

आज बाहरी लोगों के ऊपर अपना समय बर्बाद न करें। बड़े अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बहसबाजी होने की संभावना है।

मकर

आज घर पर परिजनों के साथ शान्तिपूर्वक समय बिताना पसंद करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नए लोगों के साथ आपके सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं।

कुंभ

आज व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन

आज प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको भावुकता में आकर निर्णय नहीं लेना चाहिये। शाम के समय डिनर के लिये बाहर जा सकते हैं। इलाज में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पायेंगे।