राजधानी दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती, सभी राज्य अलर्ट पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस मिला है। मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि मरीज की विदेश यात्रा का रिकॉड मिला है। इसी अस्पताल में मंकीपॉक्स के एक और मरीज का इलाज चल रहा है। इसी नए मरीज के साथ भारत में …

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस मिला है। मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि मरीज की विदेश यात्रा का रिकॉड मिला है। इसी अस्पताल में मंकीपॉक्स के एक और मरीज का इलाज चल रहा है। इसी नए मरीज के साथ भारत में मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों की संख्या पांच हो गई। तीन लोग केरल में इस वायरस से संक्रमित मिले थे। वहीं, तेलंगाना में एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है। उसका सैंपल पुणे की लैब में भेजा गया है।

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इससे पहले 34 वर्षीय जो शख्स मंकीपॉक्स को लेकर भर्ती हुआ था, उसने विदेश यात्रा नहीं की थी लेकिन घरेलू यात्रा जरूर की थी। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, तेलंगाना में मिले संदिग्ध मरीज ने हाल में कुवैत की यात्रा की थी। 20 जुलाई को उसने बुखार की शिकायत की थी और उसके शरीर पर चकत्ते पड़ गए थे। इसके बाद उसे कामारेड्डी जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुणे से उसके सैंपल का रिजल्ट आना बाकी है। वही सभी राज्य अब अलर्ट पर हो गए है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान: अदालत ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को किया खारिज, परवेज इलाही होंगे पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री

संबंधित समाचार