मुरादाबाद : सपा विधायक फहीम इरफान के खिलाफ परिवाद दायर, जानें पूरा मामला
मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी के सपा विधायक फहीम इरफान और उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। परिवादी का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उसके साथ लूट की गई थी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की मगर मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी के सपा विधायक फहीम इरफान और उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। परिवादी का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उसके साथ लूट की गई थी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की मगर मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने अपने अधिवक्ता फजीहउल्ला खान के माध्यम से अदालत का दरवाजा खटखटाया।
बिलारी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर निवासी हारुन जफर के अधिवक्ता फजीहउल्ला खान ने बताया कि वादी 29 जून 2022 को धान का बीज और टायर खरीदने बाजार जाने की तैयारी कर रहा था। तभी सपा विधायक फहीम इरफान के चचेरे भाई मुजस्सिम, शहवाज, फारुख और आरिफ उसकी बैठक में आ गए।
आरोपियों ने नोटों से भरा उसका बैग लूट लिया। बैग में सात हजार रुपये की नगदी थी। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी मगर आरोपियों के पीछे बिलारी के सपा विधायक फहीम का हाथ होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पूर्व एसडीएम बिलारी के मामले में सुनवाई टली
