यूपी: रद्द होंगे PWD में करीब 60 इंजीनियरों के ट्रांसफर, सीएम के एक्शन के बाद होगा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में लोक निर्माण विभाग (PWD) में किए गए तबादले अब रद्द होंगे। सीएम योगी के एक्शन के बाद PWD में 60 से अधिक इंजीनियरों के ट्रांसफर रद्द होंगे, विभागीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ये निर्देश दे दिए। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रांसफर नीति का …

लखनऊ। यूपी में लोक निर्माण विभाग (PWD) में किए गए तबादले अब रद्द होंगे। सीएम योगी के एक्शन के बाद PWD में 60 से अधिक इंजीनियरों के ट्रांसफर रद्द होंगे, विभागीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ये निर्देश दे दिए। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रांसफर नीति का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी ।

PWD विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिया कि एक ही जिले में सालों से जमे इंजीनियर हटाए जाएंगे और PWD में मुख्यालय की संबद्धता में लापरवाही पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि PWD के पांच अफसरों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह पहले विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर में अनियमितताओं को PWD पांच अधिकारियों को सीएम के आदेश पर निलंबित कर दिया था।

पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज