बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 लोग घायल, अस्पताल रेफर
बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर एक इको कार सवार परिवार सड़क पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण व सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों …
बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर एक इको कार सवार परिवार सड़क पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण व सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
थाना बख्शी का तालाब लखनऊ अंतर्गत सरक पुर सरैया गांव का रहने वाला एक परिवार आज भोर में अपने घर से अयोध्या दर्शन के लिए निकला। परिवार के सभी लोग लक्ष्मी शर्मा पत्नी राजेश कुमार शर्मा 37 वर्ष, कृष्णा देवी पत्नी कृष्ण कुमार शर्मा 35 वर्ष, सुधा शर्मा पत्नी दुर्गेश शर्मा 25 वर्ष आकाश शर्मा पुत्र रामाश्रय शर्मा 12 वर्ष सहित कार का ड्राइवर अंकित कुमार पुत्र प्यारेलाल 27 वर्ष जब सफदरगंज थाना के तुलसीपुर गांव पहुंचे। तो सड़क पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली के गलत तरीके से मोड़ने पर उसकी चपेट में आ गए। जिसमें सभी को गंभीर चोटे आई।
सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने एनएचआई कर्मियों की मदद से और उनकी एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
पढ़ें-बदायूं: असामाजिक तत्वों ने खंडित की हनुमान जी की मूर्ति, पुलिस ने नहीं उठाई जांच करने तक की जहमत
