लखनऊ: कलश लेकर मुख्यमंत्री आवास जा रही थीं नर्सें, पुलिस प्रशासन ने रोका, जानें पूरा मामला
लखनऊ। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सों ने आज कलश यात्रा निकाल कर अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया है। हालांकि कलश यात्रा निकाल रही नर्सों को पुलिस प्रशासन ने पीजीआई के मुख्यगेट पर ही रोक दिया। जिसके बाद नर्सों ने एसजीपीजीआई के मुख्यगेट पर जमरक नारेबाजी की है। बताया जा रहा है कि …
लखनऊ। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सों ने आज कलश यात्रा निकाल कर अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया है। हालांकि कलश यात्रा निकाल रही नर्सों को पुलिस प्रशासन ने पीजीआई के मुख्यगेट पर ही रोक दिया। जिसके बाद नर्सों ने एसजीपीजीआई के मुख्यगेट पर जमरक नारेबाजी की है।
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने नर्सों को पीजीआई परिसर से बाहर जाने पर रोका तो नर्सों ने परिसर में ही अपनी कलश यात्रा पुरी की। वहीं कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कैंट एसीपी अर्चना सिंह को ज्ञापन सौंपा। नर्सों ने यह कलश यात्रा एसजीपीजीआई नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले निकाली है।
दरअसल, एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें बीते लंबे समय से कैडर पुनर्गठन, संवर्ग के नये पदनाम को जल्द से जल्द लागू करने, खाली पड़े पदों पर भर्ती करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की अपील कर रही थी। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी नर्सों की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
इसी की चलते मुख्यमंत्री के संज्ञान में अपनी समस्याओं को लाने के लिए नर्सों ने आज कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा एसजीपीजीआई के प्रशासनिक भवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक निकाली जानी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने नर्सों को गेट से आगे नहीं जाने दिया।
नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने बताया कि हम मानते हैँ कि हमारे कलश यात्रा का कार्यक्रम सफल रहा, लेकिन दुख इस बात का भी है कि पुलिस प्रशासन ने गेट के आगे जाने नहीं दिया। पुलिस प्रशासन लगातार यात्रा रोकने का दबाव बना रहा था,लेकिन हमे बाहर जाने से ही रोका जा सकता है,इतनी नर्सों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि पीजीआई के निदेशक प्रो.आर के धीमान लगातार हमारी मांगो को लेकर प्रयासरत हैं और प्रशासन से लेकर शासन तक हमारी बात पहुंचाई,लेकिन वित्त विभाग ने हमारी मांगे लटका रखी हैं,जिससे नर्सों में घोर निराशा घर करती जा रही है। अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने मुख्यमंत्री से मांगों को पूरा कराने की अपील की है।
कलश यात्रा के दौरान नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की सीमा शुक्ला, महामंत्री सुजान सिंह, उपाध्यक्ष लता सचान,संगठन मंत्री मनोज वर्मा,प्रचार मंत्री सुनील रूप संयुक्त मंत्री युसुफ खान समेत करीब 100 नर्सों ने हिस्सा लिया।
पढ़ें-लखनऊ : कलश यात्रा को लेकर प्रशासन में हड़कंप, इस तरह नर्सों पर बनाया जा रहा दबाव
