गाजियाबाद : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जाम से जूझे लोग, कांवड़ यात्रा के चलते ब्लॉक की गयी सड़क
गाजियाबाद, अमृत विचार। कांवड़ यात्रियों के मार्ग को सुगम बनाने के लिए कई जगह रुट में फेरबदल किया गया जिसके चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलवल से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया है। कांवड़ यात्रा के चलते रोड का आवागमन बंद था। लेकिन जैसे ही सड़क खुली तो NH-9 एकदम …
गाजियाबाद, अमृत विचार। कांवड़ यात्रियों के मार्ग को सुगम बनाने के लिए कई जगह रुट में फेरबदल किया गया जिसके चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलवल से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया है। कांवड़ यात्रा के चलते रोड का आवागमन बंद था। लेकिन जैसे ही सड़क खुली तो NH-9 एकदम ब्लॉक हो गया। जिससे ऑफिस और अन्य काम पर जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मसूरी और मुरादनगर थाना क्षेत्र में भी जाम देखने को मिला।
बता दें कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर कई जगहों पर जाम देखने को मिल रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। कांवड़ियों को कोई दिक्कत ना हो और आम लोगों को भी आवाजाही में कोई परेशानी ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें –घर घर तिरंगा फहराकर बलिदानियों की वीर गाथाओं को करेंगे याद: युधिष्ठिर सिंह
