शाहजहांपुर: तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जलालाबाद क्षेत्र के गांव नयागांव मजहरा गुलड़िया में पान-बीड़ी के खोखे के सामने खड़ी महिला को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने चालक और कार में सवार एक अन्य को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बेटे की …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जलालाबाद क्षेत्र के गांव नयागांव मजहरा गुलड़िया में पान-बीड़ी के खोखे के सामने खड़ी महिला को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने चालक और कार में सवार एक अन्य को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नया गांव मजहरा गुलड़िया निवासी भोलाशंकर की 45 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी ने गांव के बाहर शाहजहांपुर रोड पर अपना पान-बीड़ी का खोखा कुछ पैसे कमाने के लिए रखा था। बुधवार दोपहर एक बजे वह खोखे के पास ही खड़ी थी, तभी अचानक शाहजहांपुर की ओर से एक कार बहुत तेज गति से आई और नन्ही देवी को कुचल दिया। जिस उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चूंकि गांव के बाहर का हादसा था, इसलिए मौके तुरंत गांव के लोग आ गए और उन लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार को पुलिस ने कब्जे में लेने के साथ ही ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए कार चालक को हिरासत में ले लिया। नन्ही देवी के घर में पति, दो पुत्र ,बड़ा पुत्र राजीव( 23), छोटा बेटा आकाश(18) हैं। नन्ही की मौत के बाद पति और बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अनुपस्थित पांच जिलास्तरीय अफसरों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

 

संबंधित समाचार