बहराइच: सड़क पर लड़ रहे सांड़, आफत में राहगीरों की जान
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ सकती है। लेकिन इस पर ध्यान नगर पालिका के कर्मचारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। मंगलवार रात में शहर के दो मोहल्लों में बीच सड़क पर सांड लड़ते दिखे। लोगों ने भागकर जान बचाई। शहर में सड़कों पर टहल रहे छुट्टा मवेशी लोगों के …
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ सकती है। लेकिन इस पर ध्यान नगर पालिका के कर्मचारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। मंगलवार रात में शहर के दो मोहल्लों में बीच सड़क पर सांड लड़ते दिखे। लोगों ने भागकर जान बचाई। शहर में सड़कों पर टहल रहे छुट्टा मवेशी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। अभी तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्थाई गोशाला की व्यवस्था न किए जाने के चलते इसका खमियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं।
कुछ यही परेशानी मंगलवार रात को हुई। शहर के मोहल्ला छोटी बाजार में लोग आवागमन कर रहे थे। तभी कांवेंट स्कूल के सामने के सामने दो सांड बीच सड़क पर ही लड़ने लगे। रात 10 बजे सांड की लड़ाई देख सभी अपने को बचाते हुए दिखे। इसी तरह मोहल्ला बशीरगंज में दो सांड बीच सड़क पर आपस मे लड़ते दिखे। लगभग पांच मिनट तक दोनों की लड़ाई चलती रही।
ऐसे में छुट्टा मवेशी आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देश के बावजूद इन मवेशियों को नगर पालिका की ओर से पकड़ा नहीं न रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही छुट्टा मवेशियों के लिए अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-अमरोहा : नगर पालिका सीमा विस्तार को सरकार की हरी झंडी, सात वर्ग किलोमीटर तक बढ़ेगी सीमा
