लखनऊ : योगी राज में बिकरू के रावण की बनाई पाप की लंका विभीषण से जब्त करेगी यूपी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । कानपुर देहात के बिकरू गांव पापा की कमाई से बनाए गए साम्राज्य को योगी सरकार ने विकास दुबे के खात्मे के बाद जमींदोज कर दिया था। अब यूपी पुलिस की निगाहें दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति पर है। बता दें कि दो बसर पहले बिकरू गांव में …

लखनऊ । कानपुर देहात के बिकरू गांव पापा की कमाई से बनाए गए साम्राज्य को योगी सरकार ने विकास दुबे के खात्मे के बाद जमींदोज कर दिया था। अब यूपी पुलिस की निगाहें दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति पर है। बता दें कि दो बसर पहले बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर भी कानून का शिकंजा कस गया है। अब सरकार दीप प्रकाश दुबे का राजधानी के कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी में बने मकान को जब्त करने की कवायद में जुटी है। बता दें कि मौजूदा समय में दीप प्रकाश दुबे जेल की काल कोठारी में बंद है। उसके मकान में पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य रह रहे हैं।

आपको बता दें कि दीप प्रकाश दुबे अपने भाई विकास दुबे से साथ मिलकर जरायम का साम्राज्य स्थापित करता था। दोनों मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम भी देते थे। दोनों भाईयों ने राजधानी के एक स्क्रैप कारोबारी से मारपीट कर सरकारी नंबर की एक अंबेसडकर कार हड़प ली थी। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो दीप प्रकाश दुबे के पास 30 स्प्रिंग रायफल थी मगर इन राइफल का इस्तेमाल विकास दुबे करता था। बिकरू गांव की उस रात विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबिश देने आई पुलिस टीम पर 30 स्प्रिंग राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी।

बता दें कि, लखनऊ की आलमबाग और कृष्णानगर कोतवाली में दीप प्रकाश पर लाइसेंसी शस्त्र के लिए दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा भी दर्ज है। बिकरूकांड के बाद दीपप्रकाश दुबे अपने घर से फरार हो गया था। शुरुआती दौर में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम रखा था लेकिन कुछ दिनों पर ईनाम की राशि 50 हजार रुपये कर दी गई थी। बता दें कि एनकांउटर में मारने जाने के डर से दीप प्रकाश ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया था।

वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे का भी मकान इंद्रलोक कॉलोनी में था। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत कानपुर पुलिस ने विकास के बनाए साम्राज्य को जब्त कर लिया था। बता दें कि दीपप्रकाश दुबे के मकान की कीमत तकरीबन 03 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं पुलिस का दावा है कि दीप प्रकाश दुबे का मकान विकास दुबे की पापा की कमाई से बनाया गया है। हालांकि, पुलिस ने दीप प्रकाश दुबे के मकान के सत्यापन की कार्यवाही पूरी कर ली है। जल्द कानपुर पुलिस उसका मकान भी जब्त करेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : पुलिस ने सीज किया विकास दुबे का मकान, बिकरू कांड के बाद यहीं ली थी पनाह

संबंधित समाचार