बिजनौर: प्रेमी ने नहीं की दो दिन से बात तो प्रेमिका ने लगा दी छत से छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। नगर के मौहल्ला शाहचंदन में प्यार में मंजिल न मिलने पर हताश युवती ने दो मंजिले मकान की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन फानन में युवती को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। युवती के पिता ने पुत्री का जीवन बर्बाद करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई …

बिजनौर, अमृत विचार। नगर के मौहल्ला शाहचंदन में प्यार में मंजिल न मिलने पर हताश युवती ने दो मंजिले मकान की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन फानन में युवती को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। युवती के पिता ने पुत्री का जीवन बर्बाद करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार की दोपहर बाद नगर के मौहल्ला शाहचंदन की रहने वाली युवती ने आत्महत्या के इरादे से घर की दो मंजिली छत से नीचे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि दूसरी मंजिल से छलांग लगाने पर युवती की जान तो बच गई, लेकिन उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। युवती के छत से नीचे गिरने की आवाज सुनकर वहा पर भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में युवती को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया।

युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती के पिता ने बताया कि उसका मुफ्तीसराय के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक उसकी बेटी को उसके घर से ले गया था तथा दो दिन तक अपने साथ रखा था। युवती उस पर तभी से निकाह करने का दबाब बना रही थी। मामला स्थानीय कोतवाली भी पहुंचा था। जहां से समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया था।

युवक पिछले दो दिनों से उसकी पुत्री से बात भी नहीं कर रहा था, जिससे उसकी पुत्री परेशान थी। बुधवार की दोपहर बाद वह घर की छत पर गई और आत्महत्या के इरादे से उसने छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवती से घटना के संबध में विस्तार से जानकारी ली। युवती के पिता ने उसकी बेटी की जिंदगी तबाह करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: अंक बढ़ाने के नाम पर छात्रा से फोन पर अश्लीलता, अभिभावकों ने कॉलेज में किया हंगामा

संबंधित समाचार