संभल: धान के खेत में मिला अर्धनग्न शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना हयातनगर क्षेत्र के जंगल में धान के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी मशरुर का मंडी किशनदास सराय मार्ग पर गोविंदपुर के पास खेत है। …

संभल, अमृत विचार। थाना हयातनगर क्षेत्र के जंगल में धान के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी मशरुर का मंडी किशनदास सराय मार्ग पर गोविंदपुर के पास खेत है। बुधवार की सुबह मसरूर खेत में लगी धान की फसल को देखने के लिए गया था। खेत पर जाकर देखा तो धान के खेत में भरे पानी में एक व्यक्ति बनियान पहने बिना पेंट के अर्धनग्न अवस्था में उल्टा पड़ा हुआ था। व्यक्ति को देखकर उसने खेतों पर काम कर रहे आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और व्यक्ति को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को खेत से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में इसी अवस्था में घूमते हुए देखा था। व्यक्ति कौन है कहां का है इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर

संबंधित समाचार