लखीमपुर-खीरी: निरीक्षण में गायब मिले दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र और चार अनुदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। बुधवार को जिला बेसिक अधिकारी विभाग के तमाम अधिकारियों ने एक साथ मिलकर फूलबेहड़ ब्लाक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई परिषदीय विद्यालयों में तो प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक मौजूद मिले तो दो अलग अलग विद्यालयों में दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र के साथ साथ चार अनुदेशक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। बुधवार को जिला बेसिक अधिकारी विभाग के तमाम अधिकारियों ने एक साथ मिलकर फूलबेहड़ ब्लाक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई परिषदीय विद्यालयों में तो प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक मौजूद मिले तो दो अलग अलग विद्यालयों में दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र के साथ साथ चार अनुदेशक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए सभी का एक दिवसीय वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है।

बता दें कि शासन की निर्देशों के बाद निरीक्षण का क्रम का जारी है। हर रोज अधिकारी अलग अलग ब्लाकों में जाकर निरीक्षण कर रहे है जिससे अध्यापकों में हड़कम्प फैल गया है। अध्यापक समय से पहले ही विद्यालय पहुंचकर पठन पाठन की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का काम शुरू करते हुए देखे जा रहे हैं।

बुधवार का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने स्टाफ के साथ तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया जहां पर एक अध्यापक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाये गये। बीईओ ने अन्य स्टाफ के सामने गहरी नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जि. स. बालिका ने चार,

बीईओ निघासन ने दो, जि.स. प्रशिक्षण अधिकारी ने दो, बीईओ ईसानगर ने दो, जि.स. समेंकित शिक्षा ने पांच, बीईओ धौरहरा ने दो, जि.स. एमआईएस ने दो, बीईओ पलियाकलां ने दो, बीईओ कुम्भी ने दो, बीईओ बांकेगंज, रमियाबेहड़, फूलबेहड़, नकहा, बिजुआ, पसगवां, नगर क्षेत्र, मोहम्मदी व मितौली ने दो दो विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।

 

संबंधित समाचार