बरेली: MJPRU ने जारी किया नोटिफिकेशन, 29 से होंगे स्नातक में प्रवेश, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 में स्नातक प्रथम वर्ष में संस्थागत प्रवेश के लिए प्रवेश पंजीकरण खोल दिए हैं। छात्र 29 जुलाई से 21 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए छात्रों को 150 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों के डाटा …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 में स्नातक प्रथम वर्ष में संस्थागत प्रवेश के लिए प्रवेश पंजीकरण खोल दिए हैं। छात्र 29 जुलाई से 21 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए छात्रों को 150 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों के डाटा के आधार पर नौ जिलों के संबद्ध 550 से अधिक महाविद्यालय प्रवेश ले सकेंगे। महाविद्यालयों को 27 अगस्त तक ऑनलाइन मेरिट तैयार कर प्रदर्शित करनी होगी और 10 सितंबर तक प्रवेश सुनिश्चित करने होंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 29 जुलाई से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। जल्द ही प्रवेश नियमावली भी जारी की जाएगी ताकि महाविद्यालयों को प्रवेश के संबंध में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें- बरेली: कांग्रेसियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में किया धरना प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाया सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करने का आरोप

संबंधित समाचार