आजमगढ़ : आजमगढ़ में जेलर समेत चार निलंबित, डीएम-एसपी की छापेमारी में मिले थे मोबाइल और गांजा
आजमगढ़/ लखनऊ , अमृत विचार। आजमगढ़ जिला जेल में मोबाइल फोन और गांजे की पुड़िया मिलने पर कारापाल रविंद्र सरोज, उप कारापाल श्रीधर यादव और दो बंदीरक्षक अजय वर्मा और आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कारागार प्रशासन ने इस कार्रवाई के आलावा विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। दरअसल, मंगलवार को …
आजमगढ़/ लखनऊ , अमृत विचार। आजमगढ़ जिला जेल में मोबाइल फोन और गांजे की पुड़िया मिलने पर कारापाल रविंद्र सरोज, उप कारापाल श्रीधर यादव और दो बंदीरक्षक अजय वर्मा और आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कारागार प्रशासन ने इस कार्रवाई के आलावा विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
दरअसल, मंगलवार को आजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने पुलिस अधिकारियों के साथ जिला जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान जेल के अंदर बैरक में मोबाइल फोन, चार्जर और 97 गांजे की पुड़िया बरामद हुई थी। जिला प्रशासन ने जेल में छापेमारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा था।
यह भी पढ़ें –अल्मोड़ा: गुलदार के आतंक से दहशत में लोग, जानवरों को बना रहा निवाला
