बहराइच: आधी रात को बैंक के सामने लावारिस मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। शहर में डिगीहा मोहल्ले में पंजाब नेशनल बैंक के पास रात 12 बजे लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक किसकी है, अभी तक पता नहीं चल सका है। कोतवाली नगर के मोहल्ला दिगिहा में पंजाब नेशलन बैंक संचालित है। बुधवार रात …
बहराइच। शहर में डिगीहा मोहल्ले में पंजाब नेशनल बैंक के पास रात 12 बजे लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक किसकी है, अभी तक पता नहीं चल सका है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला दिगिहा में पंजाब नेशलन बैंक संचालित है। बुधवार रात 12 बजे बैंक के सामने लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने बाइक के बारे में लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। जिस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि बाइक इतनी रात में बैंक के सामने क्यों खड़ी थी। इसकी जांच की जा रही है।
