उन्नाव: बाबा के बुलडोजर और CDO के हंटर की दहशत से खुद ही तोड़ लिया अवैध निर्माण
उन्नाव। यूएसडीए में 2019 से सिर्फ सुनवाई भर के लिए सीमित मामलों पर बुधवार को विभाग की कार्रवाई से पहले ही संबंधित भवन मालिक ने खुद से अपना अवैध निर्माण गिरवा लिया सीडीओ व उपाध्यक्ष दिव्यांशु पटेल को पीड़ित अंजू ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांधीनगर में 28 मार्च को एक प्लाट खरीदा था …
उन्नाव। यूएसडीए में 2019 से सिर्फ सुनवाई भर के लिए सीमित मामलों पर बुधवार को विभाग की कार्रवाई से पहले ही संबंधित भवन मालिक ने खुद से अपना अवैध निर्माण गिरवा लिया सीडीओ व उपाध्यक्ष दिव्यांशु पटेल को पीड़ित अंजू ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांधीनगर में 28 मार्च को एक प्लाट खरीदा था जिसके बगल में आभा अवस्थी ने प्राधिकरण से नक्शा और नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर अवैध रूप से तीन मंजिला मकान बनवाया था।
बाद अवैध ढंग से प्रार्थना के गेट के सामने तीन मंजिला बड़ी बालकनी निकाल रखी थी। पीड़िता ने बताया कि 2 बार ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पक्ष ने कोर्ट जाकर स्टे लिया था जिसके बाद उसने भी कोर्ट की शरण ली थी जहां से आरोपित का स्टे खत्म कर दिया गया था। हालांकि निर्माण फिर भी नहीं तोड़ा गया था। मुख्य विकास अधिकारी व उपाध्यक्ष यूएसडीए दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मुझसे शिकायत के बाद निश्चित कार्रवाई के भय से आरोपित जागा है और अवैध रूप से बनवाई गई बालकनी स्वयं तोड़ने का काम कर रहा है।
पढ़ें-मुरादाबाद : अपराध नियंत्रण में फेल होने पर नपे दो थानेदार, एसएसपी ने की कार्रवाई
