अजब-गजब: गाड़ी में पेट्रोल कम था, पुलिस ने काट दिया बुलेट राजा का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनन्तपुरम। जहां दिन-प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो रहा है और विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर इस मामले में हमलावर है तो वहीँ केरल से एक चौकाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, केरल के एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई चालान की तस्वीर वायरल हुई है, …

तिरुवनन्तपुरम। जहां दिन-प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो रहा है और विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर इस मामले में हमलावर है तो वहीँ केरल से एक चौकाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, केरल के एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई चालान की तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें पर्याप्त ईंधन के बिना ड्राइविंग’ को जुर्माने का कारण बताया गया है।

वहीं, शख्स ने स्पष्टीकरण में कहा कि वन-वे रोड पर गलत दिशा में बाइक चलाने पर उसका चालान हुआ और पुलिस ने गलती से ‘लो फ्यूल’ का ज़िक्र किया है।

बाइक चलाने वाले अमूमन अपनी गाड़ी को फुल टैंक कराकर नहीं रखते, बल्कि 100-200 रुपये का पेट्रोल भरवाकर चलाते हैं। लेकिन, सोचिए अगर कम पेट्रोल होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस बाइक चलाने वालों का चालान काटने लगे तो… जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ केरल के बेसिल श्याम के साथ।

इंटरनेट पर जब इस चालान की फोटो आई तो लोगों के मजेदार रिएक्शन मिलने भी शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बेसिल ने इसपर पहले तो ध्यान नहीं दिया, बाद में जब उन्होंने चालान को पढ़ा तक इसकी फोटो अपलोड की।

केरल के बेसिल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 चलाते हैं और ऑफिस जाने में देरी के चलते कुछ समय बचाने के लिए उन्होंने वन वे पर रॉन्ग साइड बाइक डाल दी। गलत दिशा में गाड़ी चलाते समय कानून की नजर उनपर पड़ी और ट्रैफिक पुलिस पे उन्हें रोक लिया।

बेसिल को ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के लिए 250 रुपये का चालान किया गया। लेकिन, उनका ध्यान बाद में इस बात पर गया कि चालान वन वे पर गाड़ी चलाने का नहीं, बल्कि कम पेट्रोल के साथ गाड़ी चलाने का काटा गया है।

असल में ये चालान कमर्शियली वाहनों के लिए होता है जो तय सीमा से कम ईंधन के साथ सड़क पर चलाए जा रहे होते हैं। इसके अलावा जब भी कोई यात्री वाहन सवारी के साथ होता है तो वो पेट्रोल-डीजल या सीएनजी नहीं भरवा सकता। ये गैरकानूनी है, ऐसे में अगर आप किसी टैक्सी में जा रहे हैं और ड्राइवर ये कहकर गाड़ी रोके कि पेट्रोल-डीजल या सीएनजी भरवानी है तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: 34000000000 रुपए का बिजली बिल देख अस्पताल में भर्ती ससुर

संबंधित समाचार