विश्व हेड एण्ड नेक कैंसर दिवस पर बोले प्रो.आर.के.धीमान, कहा- जागरुकता अभियान चलाये जाने की जरूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विश्व हेड एण्ड नेक कैंसर दिवस पर राजधानी के कल्याण कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में बुधवार को एक सीएमई का आयोजन किया गया । इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो.आर.के.धीमन ने कहा कि हमारे देश में हेड एण्ड नेक कैंसर की रोकथाम के लिए जागरुकता की बेहद आवश्यकता है। जिससे बीमारी होने …

लखनऊ। विश्व हेड एण्ड नेक कैंसर दिवस पर राजधानी के कल्याण कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में बुधवार को एक सीएमई का आयोजन किया गया । इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो.आर.के.धीमन ने कहा कि हमारे देश में हेड एण्ड नेक कैंसर की रोकथाम के लिए जागरुकता की बेहद आवश्यकता है। जिससे बीमारी होने से लोगों को बचाया जा सके। इसके अलावा जो लोग हेड एण्ड नेक कैंसर से पीड़ित हैं, उन्हे बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या पूरे देश में लगभग 30 से 40 प्रतिशत के करीब है।

बीमारी होने के प्रमुख कारण

प्रो.आर.के.धीमन ने बताया कि पान-मसाला, गुटखा, तम्बाकू को जो लोग इस्तेमाल करते हैं, उनमें हेड एण्ड नेक कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में लोगों को पान मसाले से दूर रहने के लिए अभियान चलाकर जागरुक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि लोग तंबाकू,पान मसाले से दूरी बना लें,तो काफी हद तक इस बीमारी की रोकथाम हो सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि तंबाकू,गुटखा आदि का सेवन न करें। स्वास्थ जीवन के लिए तंबाकू,पान मसाला व गुटखा से दूरी जरूरी है। इस अवसर पर ईएनटी विभाग की विषय विषेशज्ञ डॉ. इन्दु शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में युवा इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहा है। शुरूआती दौर में बीमारी की पहचान होने पर इसका पूरा इलाज काफी हद तक सम्भव है।

कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अनुपम वर्मा भी उपस्थित रहे।

पढ़ें-संसद में भारी हंगामा, राज्यसभा से तीन और सांसदों को किया गया निलंबित

संबंधित समाचार