Pakistan: पीएसी ने तैय्यबा गुल उत्पीड़न मामले में प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव को किया तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने तैय्यबा गुल उत्पीड़न मामले में प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव आजम खान को 11 अगस्त को उसके समक्ष हाजिर होने का समन जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार पीएसी ने 11अगस्त को पूर्व सचित आजम की उपस्थिति सुनिश्चित करने …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने तैय्यबा गुल उत्पीड़न मामले में प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव आजम खान को 11 अगस्त को उसके समक्ष हाजिर होने का समन जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार पीएसी ने 11अगस्त को पूर्व सचित आजम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये है। उन्होंने कहा कि आजम को पीएसी के समक्ष पेश होकर अपनी बात रखने के लिए कहा गया है।

समिति ने तैय्यबा गुल को भी पीएसी की बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। पीएसी 11 अगस्त के बीच राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो, बस रैपिड ट्रांजिट (पेशावर), बैंक ऑफ खैबर में भ्रष्टाचार, मलम जब्बा, बिलियन ट्री सुनामी और खैबर पख्तूनख्वा में अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा सरकारी हेलीकॉप्टर के उपयोग से संबंधित मामलों है।

ये भी पढ़ें:- किम जोंग उन ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया को दी युद्ध की धमकी, कहा- उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने को तैयार

संबंधित समाचार