लखनऊ : डायरिया से पीड़ित मरीज कोरोना वायरस की चपेट में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के विकास नगर स्थित सेकटर आठ के एक इलाके में बीते दिन डायरिया की चपेट में आये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,बताया जा रहा है कि 100 से अधिक लोगों में उल्टी – दस्त की शिकायत के चलते स्वास्थ्य विभाग के कैंप में जाकर दवा ली है, …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के विकास नगर स्थित सेकटर आठ के एक इलाके में बीते दिन डायरिया की चपेट में आये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,बताया जा रहा है कि 100 से अधिक लोगों में उल्टी – दस्त की शिकायत के चलते स्वास्थ्य विभाग के कैंप में जाकर दवा ली है, वहीं महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। बीते दिन भर्ती 10 मरीजों में एक मरीज की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-8 के गजहरापुरवा में आज भी उल्टी दस्त के कई मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम समेत आज डीएम ने इलाके का निरीक्षण किया है। लोग गंदे पानी की सप्लाई को बीमारी का कारण बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि गंदे पानी की सप्लाई बीते एक सप्ताह से हो रही है,जिसके चलते लोग डायरिया की चपेट में आये हैं।

आज भी डिप्टी सीएमओ डॉ.मिलिन्द वर्धन , जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश चन्द्र रघुवंशी ने मौके पर जाकर डायरिया से पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना है।

यह कोई पहला मौका नहीं है,जब गंदे पानी की सप्लाई के चलते लोग डायरिया की चपेट में आये हों,अभी कुछ दिन पहले ही अलीगंज के ही फतेहपुरा क्षेत्रे में कई मरीज डायरिया की चपेट में आ गये थे,वहीं दो मरीजों मौत होना भी बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: ‘बिजली महोत्सव’ में उपभोक्ताओं को बताईं सरकारी योजनाएं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा