मुरादाबाद : पशुओं के निवाले पर महंगाई की मार से दम तोड़ रहा व्यवसाय , दूध कारोबार से किसान कर रहे किनारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महंगाई की मार अब पशुओं के चारे पर भी पड़ने लगी है। खल, चोकर, दाना और अन्य सामग्री के दाम बढ़ने के साथ भूसे की कीमत भी आसमान छू रही है। भूसे के दाम पिछले साल के मुताबिक दोगुना हो गए हैं। ऐसे में पशुपालकों के लिए चारे की व्यवस्था करना चुनौती बनी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महंगाई की मार अब पशुओं के चारे पर भी पड़ने लगी है। खल, चोकर, दाना और अन्य सामग्री के दाम बढ़ने के साथ भूसे की कीमत भी आसमान छू रही है। भूसे के दाम पिछले साल के मुताबिक दोगुना हो गए हैं। ऐसे में पशुपालकों के लिए चारे की व्यवस्था करना चुनौती बनी हुई है। ऐसे में किसान इस व्यवसाय से किनारा कर रहे हैं। जिले में अधिकांश किसान पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

चारे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि गांव में पशु पालकों से दूधिया 40-45 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदते हैं और शहरी क्षेत्र में मोटे मुनाफे पर बेचते हैं। इससे किसानों को लागत के सापेक्ष मुनाफा नहीं हो पाता। शहरी क्षेत्र की बात करें तो यहां बाजरा और चरई का मूल्य दो रुपये प्रति किलो है। पिछले साल इसकी कीमत दो रुपये प्रति किलो थी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पच्ची वाला बाजरा पांच हजार रुपये बीघा और देसी 1500-2000 रुपये बीघा बिक रहा है।

पिछले साल भूसे की कीमत 800 रुपये क्विंटल थी, लेकिन अब 1500 रुपये क्विंटल बिक रहा है। जबकि अलसी खली की बोरी 3200 रुपये और चोकर की बोरी 1180 रुपये बिक रही है। पिछले साल से इनकी कीमतों में 100-200 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी हुई है। महलकपुर, मिलक चंगेरी, महलपुर, मौहम्मदपुर आदि गांव के किसानों ने बताया कि साल दर साल चारे की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन दूध की कीमत में नाममात्र की वृद्धि होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भैंस का दूध 40-45 रुपये और गाय का 35-40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पिछले साल भूसा 750-800 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा था। इस बार 1500 रुपये क्विंटल बिक रहा है। इतना दूध नहीं बिकता जितने का पशु चारा खा रहे हैं। ऐसे में पशु पालना चुनौती बनता जा रहा है। हम भैंस पालकर भी दूध 40 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं। -रामचंद्र कश्यप , पशुपालक

अब पशुपालन महंगा होता जा रहा। साल दर साल चारे की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन दूध की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होती है। गांव में दूध 40 रुपये प्रति लीटर बिकता है। जबकि शहर में यहीं दूध 70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। -राजेंद्र, पशुपालक

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : फुटओवर ब्रिज के लिए अभी करना होगा डेढ़ माह इंतजार, 900 मीटर से अधिक पैदल चलने को यात्री मजबूर

संबंधित समाचार