बहराइच: देर से पहुंचे होमगार्डों को चलवाई मेंढक चाल, वीडियो वायरल
बहराइच। ड्यूटी में देर से पहुंचे होनगार्डो को सजा देने के लिए सभी से मेंढक चाल चलवाई गई। इससे होमगार्ड संघ नाराज हो गया है। साथ ही दीवान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बहराइच के …
बहराइच। ड्यूटी में देर से पहुंचे होनगार्डो को सजा देने के लिए सभी से मेंढक चाल चलवाई गई। इससे होमगार्ड संघ नाराज हो गया है। साथ ही दीवान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बहराइच के ट्रैफिक स्टेशन में ड्यूटी के लिए 10 की संख्या में होमगार्ड पहुंचे। यहां पर दीवान शशिकांत कौल ने देर से पहुंचने के लिए होमगार्डों से मेंढक चाल चलवाई। जवान और अधेड़ होमगार्ड मेंढक चाल चलने को विवश हो गए। मौके पर मौजूद कर्मी ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया।
वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। वहीं होमगार्डों ने इसे शोषण बताते हुए कार्यबाई की मांग की है। होमगार्ड संघ के जिला महामंत्री रमाकांत श्रीवास्तव ने बताया कि दीवान शशिकांत कौल आए दिन होमगार्डों का शोषण करते हैं। यह 10 वर्ष से एक ही जिले में नौकरी कर रहे हैं। इसकी जांच कराकर कार्यवाई की जाए। वहीं दीवान का कहना है कि वह शासन के निर्देश पर होमगार्डों को ट्रेंड कर रहे थे।
पढ़ें-रायबरेली : तलाकशुदा बीवी ने पति की पीठ में घोंपा चाकू , हालत गंभीर
