अयोध्या: नशेड़ियों का बोलबाला, आए दिन दुकानों में करते रहते है चोरी
अयोध्या। कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन के आसपास नशेड़ी किस्म के लोगों की हरकतों से यहां के दुकानदार और आमजन काफी व्यथित हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रेलवे स्टेशन के पास संचालित पान व जनरल स्टोर की दुकान से पटरा उखाड़ कर अज्ञात चोर बुधवार …
अयोध्या। कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन के आसपास नशेड़ी किस्म के लोगों की हरकतों से यहां के दुकानदार और आमजन काफी व्यथित हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रेलवे स्टेशन के पास संचालित पान व जनरल स्टोर की दुकान से पटरा उखाड़ कर अज्ञात चोर बुधवार की रात करीब 4000 रुपए का सामान बटोर ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इसके पहले भी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है। यहां तक कि किसानों के नलकूप के मोटर, उपकरण, फ़ावड़ा, कुदाल और खेत में सिंचाई के लिए बिछाई गई प्लास्टिक की पाइप भी चोरी हो रही है। बताया जाता है कि नशे की लत पूरी करने के लिए नशेड़ी किस्म के लोगों द्वारा छोटी-छोटी चोरियों के अलावा बड़ी चोरी को भी अंजाम दिया जाता है। नशेड़ी किस्म के लोगों की सक्रियता से क्षेत्र के संभ्रांत लोगों, महिलाओं और बच्चों को खासी दिक्कत हो रही है।
रेलवे स्टेशन और इससे सटे चांदपुर, रामपुर, परेई सीका सहित इलाके में कई नशे के सौदागर सक्रिय हैं। जो नशे के सामग्री बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। नशे की लत का शिकार होकर विद्यालय जाने वाले छात्र और युवा अपना भविष्य चौपट कर रहे हैं। नशेड़ी किस्म के लोग चोरी और अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने में नहीं चूक रहे हैं। मामले की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा एसएसपी और अधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन भी खामोश बैठा है।
पढ़ें-बहराइच : रेस्क्यू कर रहे वन कर्मी को ही रसल वायपर ने काटा, गंभीर हालत में किया गया रेफर
