हरदोई : त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर डीएम ने की समीक्षा, हर वर्ग के लोगों से मांगा सहयोग
हरदोई, अमृत विचार । श्रावणमास और मोहर्रम को लेकर आज पुलिस लाइन के स्वर्ण जयंती सभागार में एक खास बैठक बुलाई गई। बैठक में हर मज़हब के लोग शामिल हुए। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था को बरकरार रखना सभी की ज़िम्मेदारी है। इसलिए सभी को अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा। एसपी …
हरदोई, अमृत विचार । श्रावणमास और मोहर्रम को लेकर आज पुलिस लाइन के स्वर्ण जयंती सभागार में एक खास बैठक बुलाई गई। बैठक में हर मज़हब के लोग शामिल हुए। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था को बरकरार रखना सभी की ज़िम्मेदारी है। इसलिए सभी को अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि कोई इस तरह की नई परम्परा की शुरुआत न करें, जिससे किसी को ठेस न पहुंचे।
श्रावणमास में कावंड़ियों के जत्थे और मोहर्रम में निकाले जाने वाले ताज़िया जुलूस को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा गया।
डीएम अविनाश कुमार ने कहा सभी आपस में भाईचारा कायम रखे। अगर कोई गड़बड़ी कर भी रहा है तो उसके बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दै। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि किसी भी नई परम्परा की शुरुआत करने वालों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। चूंकि कानून व्यवस्था को बनाए रखना,सभी की ज़िम्मेदारी है।
इस बीच बिजली, सड़क, साफ-सफाई के बारे में भी राय ली गई। डीएम ने बताई गई समस्याओं के लिए वहां के ज़िम्मेदारों को समस्या का हल कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए। बैठक में कावंड यात्रा के आयोजकों और ताज़िया जुलूस व आयोजन समितियों के ज़िम्मेदार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –लखनऊ: अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की मूर्ति, BSP MLA ने कही बड़ी बात
