अयोध्या: दो घंटे में पकड़ा गया बाइक चोर, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना तारुन अंतर्गत मीतनपुर रामलीला मैदान-करियन बाबा से चोरी हुई बाइक को 2 घंटे के अंदर बरामद कर तारुन पुलिस ने बाइक चोर को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय ने बताया कि रामपुर भगन निवासी प्रेम चंद्र शुक्ला द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। तत्काल चौकी …

अयोध्या। थाना तारुन अंतर्गत मीतनपुर रामलीला मैदान-करियन बाबा से चोरी हुई बाइक को 2 घंटे के अंदर बरामद कर तारुन पुलिस ने बाइक चोर को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय ने बताया कि रामपुर भगन निवासी प्रेम चंद्र शुक्ला द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। तत्काल चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पाल जांच पड़ताल में जुट गए।

2 घंटे के अंदर ही चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर मीतनपुर रामलीला मैदान के पक्के चबूतरे के पास से रामपुर भगन निवासी आयुष सोनी पुत्र अरुण सोनी को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक और मोटरसाइकिल पुलिस टीम ने बरामद किया है।

पढ़ें-लखनऊ: अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की मूर्ति, BSP MLA ने कही बड़ी बात

संबंधित समाचार