मुरादाबाद : वाहन खड़े करने को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी और छात्र, आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। वाहन खड़े करने को लेकर हिंदू कॉलेज के छात्र और व्यापारी आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट व धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित हिंदू कॉलेज में मौजूदा समय में परीक्षाएं चल रही हैं। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। वाहन खड़े करने को लेकर हिंदू कॉलेज के छात्र और व्यापारी आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट व धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित हिंदू कॉलेज में मौजूदा समय में परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के वाहनों को अंदर ले जाने पर रोक लगा रखी है। इसकी वजह से छात्र अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करते हैं। इनसे व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। आज भी इसी को लेकर छात्रों और व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई। पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर नौबत मारपीट तक जा पहुंची। देखते ही देखते हिंदू कॉलेज के सामने खासा बखेड़ा हो गया। तमाम छात्र और व्यापारी एक दूसरे खिलाफ लामबंद हो गए। यहां किसी तरह से मामला निपटा तो दोनोंपक्ष कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

व्यापारियों की ओर से राजू और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तुषार शर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। तुषार शर्मा ने सहपाठी छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ओपी राजभर-शिवपाल यादव पर आजम खां ने कसा तंज- बोले- किसी के जाने से सपा खत्म नहीं होगी

संबंधित समाचार