अयोध्या: तेंदुआ नहीं किसी और हिंसक जानवर के हैं पदचिह्न, डीएफओ बोले- रात में निकलने से बचें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के छावनी इलाके में मिले पदचिह्न तेंदुए के नहीं बल्कि किसी और हिंसक जानवर के हैं। वन विभाग की टीम 72 घंटे से सर्च कर रही है, लेकिन अभी तक उस जानवर के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सकता है। 24 घंटे चल रहे सर्च ऑपरेशन में विभाग के …

अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के छावनी इलाके में मिले पदचिह्न तेंदुए के नहीं बल्कि किसी और हिंसक जानवर के हैं। वन विभाग की टीम 72 घंटे से सर्च कर रही है, लेकिन अभी तक उस जानवर के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सकता है। 24 घंटे चल रहे सर्च ऑपरेशन में विभाग के 9 से 12 सदस्य जुटे हुए हैं, जो 8-8 घंटे पर उच्चाधिकारियों को अपडेट भी दे रहे हैं।

फिलहाल वन विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह देते हुए बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है। डीएफओ शीतांशु पांडे ने बताया कि अभी भी तेंदुए की पुष्टि नहीं हो पाई है। इलाके में मिले पदचिह्न किसी और हिंसक जानवर के हैं। तीन पिंजड़े लगाए हैं। एक कोबरा स्कूल के पास। दूसरा ईटीआर रेंज, जहां पहली बार लोगों ने तेंदुआ दिखने की शिकायत की थी।

तीसरा ईटीआर के ही पास लगाया गया है। उस जगह पर तेंदुए के देखे जाने की लोग बातें कर रहे हैं। मेरा मानना है कि यह कोई हिंसक जानवर है। इससे बचने की जरूरत है। रात के समय अकेले बिल्कुल भी क्षेत्र में न जाएं। बच्चों को बिल्कुल भी अकेला न छोड़ें।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जंगली जानवर के हमले से एक गोवंश की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार