गोरखपुर : बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, बाल-बाल बचे मासूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार । सहजनवां के भीटी रावत स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की बस गुरूवार की सुबह गीडा इलाके के गाहासाड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि बस में सवार सभी 30 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया। कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी बच्चों को उनके अभिभावक के साथ …

गोरखपुर, अमृत विचार । सहजनवां के भीटी रावत स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की बस गुरूवार की सुबह गीडा इलाके के गाहासाड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि बस में सवार सभी 30 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया। कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी बच्चों को उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया। एक्सीडेंट की सूचना पर तत्काल एसपी नार्थ और सहजनवां व गीडा की पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में लिया है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि बस किस हालात में पलटी है। स्कूली बस में सभी मानकों को पूरा किया गया था या नही। कहीं बस चालक ड्रिंक तो नहीं किया था। वहीं पुलिस बस के मेटिनेंस आदि के कागजात की भी जांच कर रही है।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बस से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बस के कागजात को भी चेक किया जा रहा है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस गाहासाड़ गांव में कुछ बच्चों को लेने जा रही थी। इस दौरान कच्चे सडक़ पर उसका पहिया स्लीप हो गया और बस खेत में पलट गई। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ गीडा राहुल कुमार सिंह और सहजनवां एसओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: सावन में भोले बाबा की भक्त किन्नर सोनिया और पूजा से दे रहीं खास दुआएं, भजन सुनकर आप भी हो जाएंगे भावविभोर… देखें Exclusive Video

संबंधित समाचार