बहराइच : एडीओ पंचायत कार्यालय में चोरी, रिकॉर्ड दर्ज कंप्यूटर ले गए चोर
जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में बुधवार रात को चोरी हो गई। चोरों ने एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। इस घटना में कई योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड गायब हो गए है। ब्लाक प्रशासन की ओर से थाना जरवल रोड में चोरी की सूचना तहरीर द्वारा …
जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में बुधवार रात को चोरी हो गई। चोरों ने एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। इस घटना में कई योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड गायब हो गए है। ब्लाक प्रशासन की ओर से थाना जरवल रोड में चोरी की सूचना तहरीर द्वारा दी गई है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा में स्थित ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार रात चोर सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने दो कंप्यूटर सिस्टम व एक सीलिंग फैन समेत अन्य पत्रावली भी चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह जब कर्मचारी अपने काम पर पहुंचे तो कार्यालय के पीछे का दरवाजा टूटा देखा। कमरे में रखें दोनों कंप्यूटर सिस्टम मौजूद नहीं थे तथा एक सीलिंग फैन भी गायब था। जिसकी सूचना आनन-फानन में जरवल कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी को दी गई।
चौकी प्रभारी आर एस यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें कई योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसके अभाव में कार्य प्रभावित हो सकता है। एडीओ पंचायत ने बताया कि जिस तरह इस बार चोरी हुई है, उसी तरह छह माह पूर्व भी चोरी हुई थी। एडीओ पंचायत ने मामले की तहरीर थाने में देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें –संभल: महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बम-बम भोले की जयघोष से गूंज उठा शहर
