अयोध्या: डीएम ने की श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कार्य प्रगति का निरीक्षण, कहा- फेज 2 व 3 का काम जल्द होगा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। एयरपोर्ट व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अर्जन, विद्युत पोलों को हटाने सहित एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के फेज-1 के …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। एयरपोर्ट व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अर्जन, विद्युत पोलों को हटाने सहित एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के फेज-1 के लिये सम्पूर्ण भूमि अर्जन का कार्य पूर्ण है, जबकि फेज-2 व फेज-3 के लिये भी 96 प्रतिशत से अधिक भूमि अर्जन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने शेष भूमि अर्जन का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण करने के साथ ही फेज-2 व फेज-3 के रन वे का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जल निकासी हेतु ड्रेनेज के कार्यों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग को अक्टूबर तक एयरपोर्ट के विस्तारित क्षेत्र में आने वाले समस्त विद्युत पोलों को विस्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने फेज-1 के समस्त कार्यो में अपेक्षित प्रगति लाने तथा निर्धारित समय में एयरपोर्ट को क्रियाशील करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ जेल का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मोबाइल फोन, चार्जर समेत मादक पदार्थ हुआ बरामद

संबंधित समाचार