बरेली: अपने ही थाने की महिला दरोगा पर सिपाही ने लगाया पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी को लेकर महिला कांस्टेबल ने अपने ही थाने में तैनात महिला दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है। फोन से बात करने पर भड़क गईं थीं महिला दरोगा। पीड़ित कांस्टेबल ने आरोपी महिला दरोगा पर कार्यवाही की मांग की है। इसको लेकर महिला सिपाही ने एडीजी, एसएसपी से लेकर थाना प्रभारी …

बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी को लेकर महिला कांस्टेबल ने अपने ही थाने में तैनात महिला दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है। फोन से बात करने पर भड़क गईं थीं महिला दरोगा। पीड़ित कांस्टेबल ने आरोपी महिला दरोगा पर कार्यवाही की मांग की है। इसको लेकर महिला सिपाही ने एडीजी, एसएसपी से लेकर थाना प्रभारी तक से शिकायत की है। घटना से थाने में हड़कंप मच गया।

थाना सुभाषनगर में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह थाने में अपनी ड्यूटी पर तैनाती थी। इस बीच महिला दरोगा ने उसके साथ अभद्रता करते हुए थान से जाने को कहा। जब महिला कास्टेबल ने विरोध किया तो आरेापी महिला दरोगा ने उसके साथ मारपीट की। महिला कांस्टेबल आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग कर रही है। उसका आरोप है कि इससे पहले भी महिला दरोगा उसके साथ बदतमीजी कर चुकी है। उसने इस घटना को लेकर एडीजी, एसएसपी व थाना प्रभारी से शिकायत की है।

महिला कास्टेबल व महिला दरोगा में विवाद हुआ था। मामले को लेकर जांच की जा रही है।अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है— इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह, थाना सुभाषनगर प्रभारी।

यह भी पढ़ें- बरेली: मृतक पेट्रोल पंप मैनेजर के परिजनों ने शव वाहन रोककर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

संबंधित समाचार