लखनऊ : बटन दबाने पर दस्तक देगी खाकी, शहर के 15 चौराहों पर लगाए जा रहे है इमरजेंसी बॉक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के लिए अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई चौराहों पर इमरजेंसी बॉक्स लगाए जाएंगे। ताकि इमरजेंसी के समय बॉक्स पर लगा बटन दबाते ही नजदीकी थाना पुलिस आपके पास दस्तक देगी। बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी के प्रमुख 15 चौराहों पर …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के लिए अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई चौराहों पर इमरजेंसी बॉक्स लगाए जाएंगे। ताकि इमरजेंसी के समय बॉक्स पर लगा बटन दबाते ही नजदीकी थाना पुलिस आपके पास दस्तक देगी। बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी के प्रमुख 15 चौराहों पर इमरजेंसी बॉक्स लगाया जाएगा। जिससे चैन स्नैचिंग, महिला अपराध, लूट, राहगीरी, सड़क दुर्घटना समेत अन्य अपराधों को घटनास्थल पर ही रोका जा सके। इसके अलावा चौराहों पर पब्लिक एड्रेस और सेंसर कैमरे भी लगाए जाएंगे। इनको आईटीएमएस सिस्टम के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। ताकि सड़क पर चल रहे लोगों की निगरानी की जा सके। यह जानकारी एसीपी ट्रैफिक सैफुद्दीन बेग ने दी है।

उन्होने ने बताया कि शहर में करीब 15 चौराहा को चिन्हित किया गया है। जहा आईटीएमएस सिस्टम के तहत इमरजेंसी बॉक्स लगाया जाएगा। स्कूल बॉक्स को सीधे तौर पर आईटीएमएस कंट्रोल से जोड़ा गया है। इमरजेंसी के दौरान बटन दबाते ही सीधे कंट्रोल मैसेज पहुंच जाएगा और वहां से नजदीकी थाना पुलिस आपके पास मदद करने पहुंचेंगे। उनके शुरुआती दौर में 15 चौराहों को ही चिन्हित किया गया है। लेकिन आने वाले वक्त में इमरजेंसी बॉक्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बता दे की आईटीएमएस के तहत कई चौराहों पर लगाए जाने वाले सर्विलांस कैमरे की मदद से अपराध को मौके पर ही कंट्रोल किया जा सकता है। जिसमें ईव टीजिंग, चैन स्नैचिंग, लूट अन्य अपराध शामिल है। यह कैमरे अपराधियों को ट्रेस कर उनकी पहचान करने में मददगार साबित होंगे।

यह भी पढ़ें –रामनगर: 30 सितंबर को होगी टीईटी की परीक्षा, तैयारी में जुटा विभाग

संबंधित समाचार