पीलीभीत: कहां से लाऊं लड़की…मैं क्या धंधा करता हूं, पालिकाकर्मी का ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में कभी पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल होता तो कभी हंगामे का वीडियो वायरल होता है। वहीं अब पीलीभीत नगरपालिका कर्मी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें लिपिक एक सफाई नायक से लड़की की मांग कर रहा है वहीं सफाई नायक का आरोप है कि लिपिक ने कहा है …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में कभी पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल होता तो कभी हंगामे का वीडियो वायरल होता है। वहीं अब पीलीभीत नगरपालिका कर्मी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें लिपिक एक सफाई नायक से लड़की की मांग कर रहा है वहीं सफाई नायक का आरोप है कि लिपिक ने कहा है कि जब लड़की लेकर आओगे तब वेतन दिया जाएगा।

 जिसके बाद सफाई नायक के द्वारा यह ऑडियो वायरल कर दिया गया। ऑडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मियों की फजीहत हो गई है। वायरल ऑडियो में सफाई नायक भड़कते हुए कहता है कि कई दिन से चक्कर काट रहा हूं। कहां से लाऊं, कहां से लाऊं लड़की मैं क्या धंधा करता हूं। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है। ऑडियो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। मगर, अफसर अभी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।

संबंधित समाचार